महिला प्रधान के साथ छेड़खानी मामले में सचिव गिरफ्तार! हड़कंप
बेल्थरा रोड /उभांव थाना क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत की प्रधान संग छेड़खानी के मामले में आरोपी सचिव संजय कुमार को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। सचिव को थाने के उप निरीक्षक सूर्यपाल ने सोमवार की शाम सीयर ब्लॉक परिसर से गिरफ्तार किया। इससे ब्लॉक परिसर में हड़कंप मच गया।
आरोप है कि जनवरी 2023 में सचिव ने प्रधान के घर में जबरन घुसकर न सिर्फ छेड़खानी किया, बल्कि विरोध करने पर मारपीट भी की। मामले में न्यायालय के निर्देश पर 156/3 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।इंस्पेक्टर डीके श्रीवास्तव ने बताया कि सचिव संजय कुमार गांव की प्रधान के साथ छेड़खानी मामले में आरोपी थे। न्यायालय से इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था।

