सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ जाने के बाद भी कक्षा 9 से उच्च कक्षा के छात्रों का स्कूल बंद नही होने से अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने को मजबूर

बिल्थरारोड। कुहरे और चल रही सर्द हवाओं के चलते बढ़ गयी ठण्ड और गलन से आमजन परेशान हो गया है। शुक्रवार को ठंड से घरों में दुबके रहे लोग। निराश्रित, बेसहारा और निरीह पशु पक्षी भी बेहाल रहे। ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के स्कूलो को बंद कर दिया गया है। वही कक्षा 9 से लेकर उच्च कक्षा के विद्यालयों के बंद करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा कोई आदेश नही आने से स्कूल खुले होने के कारण इस भीषण ठंड में अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए मजबूर है। जिसके चलते अभिभावकों को बच्चों के ठंड लगने का भय सताने लगा है। ठंड के कारण विद्यालयों में बच्चों की संख्या कम हो गयी है। बच्चे भी ठंड लगने के डर से स्कूल नही आ रहे है। सर्द हवाओं के चलते हो रही गलन से सड़कों पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गयी है। सड़के वीरान है। लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *