बिल्थरा रोड में घरेलू गैस संकट दूर होने की उम्मीद, SDM ने एजेंसी संचालकों संग की बैठक !

बिल्थरा रोड। कस्बे में पिछले कई दिनों से चल रही घरेलू गैस की किल्लत को देखते हुए उप जिलाधिकारी शरद चौधरी ने बुधवार को क्षेत्र की सभी गैस एजेंसियों के संचालकों की बैठक बुलाई। बैठक में गैस सप्लाई की स्थिति और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी पर विस्तृत चर्चा की गई।
ओम गैस एजेंसी, भारत गैस और एचपी गैस के संचालक बैठक में मौजूद रहे।
ओम गैस एजेंसी, बिल्थरा रोड के संचालक ओमप्रकाश सर्राफ ने बताया कि,
“प्लांट में गैस की कमी होने के कारण सप्लाई प्रभावित हो रही थी। अब स्थिति सामान्य हो गई है और गैस लोडिंग नियमित रूप से शुरू कर दी गई है।”
SDM शरद चौधरी ने जानकारी दी कि,
“पहले बिल्थरा रोड कस्बे में केवल एक गाड़ी गैस उपलब्ध हो पाती थी, लेकिन अब आने वाले दिनों में दो गाड़ियां गैस उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी और गैस वितरण पहले की तरह सुचारू रहेगा।”
अधिकारी ने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि गैस वितरण में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और उपभोक्ताओं को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े।
कस्बे के लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि अब गैस की किल्लत पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
