हल्दिरामपुर स्थित श्रीलालमणि ऋषि इन्टर कालेज पर राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 2000 मरीजो का हुआ इलाज

बिल्थरारोड। राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र के हल्दिरामपुर स्थित श्रीलालमणि ऋषि इण्टर कालेज में लगाये गए एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शनिवार को इलाज व जांच कराने के लिए मरीजो का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह 8 बजे से ही लम्बी करारे लग गयी। भीड़ को देखते हुए रजिस्ट्रेशन के लिए चार काउंटर लगाए गए थे। लगभग 2000 लोगों ने अपना इलाज कराया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आये मरीजो ने लखनऊ के सुप्रसिद्ध चन्दन अस्पताल के डॉक्टरों से इलाज कराने व निःशुल्क दवा मिलने पर खुश नजर आए। लोगो का कहना था कि इस तरह का सुविधा जनक यहाँ स्वास्थ्य शिविर कभी नही लगा है। राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन के संस्थापक राजेश सिंह दयाल स्वयं मरीजो को इलाज में सहयोग करते दिखे। इनके समाज के प्रति सच्ची निष्ठा, त्याग और समर्पण का लोग जमकर सराहना करते दिखे और राजेश सिंह दयाल सलेमपुर लोकसभा के सच्चे मसीहा कहा, वही राजेश सिंह दयाल ने कहा कि हम सलेमपुर लोकसभा की जनता का सेवा करते रहेगे और जब भी हमारी कही भी आवश्यकता पड़ेगी तो हम साथ देने के लिए तैयार रहेंगे।निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लखनऊ के चन्दन अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट, आर्थोपेडिक, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्ररोग विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञयो द्वारा मरीजो का जांचकर दवा दिया गया। स्वास्थ्य शिविर की सफलता पर राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन के संस्थापक राजेश सिंह ने टीम के डॉक्टर, स्टाप और स्वास्थ्य शिविर में विशेष सहयोग करने वाले रणविजय सिंह, इंद्राज सिंह, विधानसभा प्रभारी जसुराम राजभर, जितेंद्र सिंह, चुन्नू सिंह ,राहुल राय, श्रीयांश सिंह, मुकेश , सूर्यभान यादव, रमेश राजभर, रामअवतार, रामसरन, , लल्लन सिंह पटेल आदि टीम के सदस्यों को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *