सीयर ब्लाक के ग्राम सभा बिठुआ में कंबल वितरण कार्यक्रम, जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत !

बिल्थरारोड। सीयर ब्लाक के ग्राम सभा बिठुआ में ग्रामप्रधान श्रीमती रेखा गांधी की अध्यक्षता में बुधवार को सैकड़ों गरीब, असहायों को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया व प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी ने संयुक्त रूप से जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया ने कहा कि ठंड के मौसम में असहाय और गरीब परिवारों की मदद करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी ने बताया कि ग्राम सभा स्तर पर आगे भी जनकल्याणकारी कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।
कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर लेखपाल नितेश सिंह, इरशाद अहमद, कोटेदार विजय, मुन्ना सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *