एसडीएम शरद चौधरी व पूर्व विधायक गोरख पासवान ने 95.33% अंक पाने वाली चांदनी चौहान को किया सम्मानित
बिल्थरा रोड। मेहनत, लगन और हौसले के दम पर कसेसर करौंधी गांव की बेटी चांदनी चौहान ने हाईस्कूल परीक्षा में 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है। आर्थिक तंगी के बावजूद चांदनी की इस शानदार सफलता ने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
मंगलवार को उपजिलाधिकारी शरद चौधरी एवं पूर्व विधायक गोरख पासवान ने चांदनी के घर पहुंचकर उसे साइकिल भेंट कर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूर्व विधायक गोरख पासवान ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में नया मुकाम हासिल कर रही हैं। उन्होंने चांदनी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यदि वह इंटरमीडिएट में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी तो उसे स्कूटी भेंट की जाएगी।
चांदनी चौहान, मनोज चौहान की पुत्री हैं। उनके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। चार भाई-बहनों में चांदनी दूसरे स्थान पर हैं। सीमित संसाधनों के बीच हासिल की गई यह सफलता अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा बन गई है।
चांदनी आर्यभट्ट झकरी इंटर कॉलेज कसेसर की छात्रा हैं, जबकि उनका परीक्षा केंद्र सुदामा सुखराज इंटर कॉलेज पूरा में बनाया गया था। सम्मान समारोह के दौरान गांव एवं क्षेत्र के लोगों ने भी चांदनी की मेहनत और सफलता की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



बिल्थरा रोड। कसेसर करौंधी गांव की होनहार छात्रा चांदनी चौहान ने हाईस्कूल परीक्षा में 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों और आर्थिक कठिनाइयों के बीच हासिल की गई इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी शरद चौधरी एवं पूर्व विधायक गोरख पासवान चांदनी के घर पहुंचे और उसे साइकिल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान एसडीएम शरद चौधरी ने कहा कि चांदनी जैसी बेटियां समाज के लिए प्रेरणा हैं। मेहनत और लगन के बल पर उसने यह साबित कर दिया कि परिस्थितियां चाहे जैसी हों, यदि इरादे मजबूत हों तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को हर संभव प्रोत्साहन दिया जाएगा।
पूर्व विधायक गोरख पासवान ने चांदनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि चांदनी इंटरमीडिएट में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करेगी तो उसे स्कूटी भेंट की जाएगी।
चांदनी चौहान, मनोज चौहान की पुत्री हैं। उनके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। चार भाई-बहनों में चांदनी दूसरे स्थान पर हैं। चांदनी आर्यभट्ट झकरी इंटर कॉलेज कसेसर की छात्रा हैं, जबकि उनका परीक्षा केंद्र सुदामा सुखराज इंटर कॉलेज पूरा में बनाया गया था।
सम्मान समारोह के दौरान गांव एवं क्षेत्र के लोगों ने भी चांदनी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
