टन्गुनिया चौकी इंचार्ज द्वारा पीड़ित युवक को न्याय नही देना महंगा पड़ गया, एसपी ने किया लाइन हाजिर
बिल्थरारोड। पीड़ित युवक को न्याय देने के बजाय उल्टे शांति भंग में चालान करने वाले टन्गुनिया चौकी इंचार्ज पंकज कुमार सिंह को पीड़ित की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है। ज्ञात हो कि कुंडैल नियामत अली निवासी पीड़ित युवक अबुजैद अहमद पुत्र तनवीर द्वारा पुलिस अधीक्षक से मिलकर दिए गए शिकायती पत्र में उल्लेख किया गया था कि बीते 5 अगस्त को कुछ दबंग लोगो द्वारा गाड़ी में बैठाकर तेंदुहारी ले जाकर मारा पीटा गया, साथ ही नंगा करके और थूकवाकर चटवाने का वीडियो बनाया गया। इसके बाद दबंग हमको गाड़ी में बैठाकर टन्गुनिया पुलिस चौकी ले गए वहाँ मौजूद चौकी इंचार्ज पंकज कुमार सिंह द्वारा न्याय देने के बजाय उल्टे 151 में चालान कर दिया गया । साथ ही पीड़ित द्वारा आरोप लगाया गया कि सारा घटना की जानकारी चौकी इंचार्ज को पहले से ही थी। उभांव पुलिस द्वारा पीड़ित की तहरीर मुकदमा दर्ज किया गया किन्तु इसके तीन घण्टे बाद ही उसी तारीख में मारने पीटने वाले के तरफ से भी क्रॉस मुकदमा दर्ज किया गया। उचित न्याय नही मिलने पर पीड़ित द्वारा किये गए शिकायत को एसपी द्वारा संज्ञान में लेते हुए टन्गुनिया चौकी इंचार्ज पंकज कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। साथ ही इस मुकदमे की विवेचना भी दूसरे को दे दी गयी है। सूत्रों की माने तो एक दरोगा और सिपाही भी गाज गिर सकती है।
