अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, रास्ते में तोड़ा दम!
बेल्थरा रोड (बलिया)। उभाँव थाना क्षेत्र के ग्राम सहिया निवासी उपेंद्र यादव (25) पुत्र विष्णु देव यादव की सोमवार को करीब शाम 6:00 बजे सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, वह उभाँव थाना तिराहे से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही करीब 20 मीटर आगे बढ़कर कन्वेंट स्कूल के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को आसपास के लोगों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें मऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक दो भाइयों में छोटा था और मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। वह महज दो दिन पहले ही घर आया था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई

