संघ का वन विहार व वृहद सहभोज कार्यक्रम संपन्न, नई नगर कार्यकारिणी की हुई घोषणा
बिल्थरारोड। नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर इकाई द्वारा वन विहार एवं वृहद सहभोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवकों, नगर के प्रबुद्ध नागरिकों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर संघचालक माननीय संजय जी एवं जिला कार्यवाह श्री सतीश जी रहे। अपने प्रेरणादायी बौद्धिक में श्री सतीश जी ने संघ की स्थापना, उसके उद्देश्य तथा परम पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर समरस एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण करना है।
उन्होंने कहा कि सहभोज सामाजिक समरसता का सशक्त माध्यम है, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। उन्होंने संयुक्त परिवार, भारतीय संस्कृति, भारतीय वेशभूषा, पारिवारिक संस्कार तथा भजन, भोजन और भ्रमण जैसे कार्यक्रम परिवार के साथ सामूहिक रूप से करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने शाखा को व्यक्तित्व निर्माण का केंद्र बताते हुए कहा कि नियमित शाखा से जुड़ने वाला स्वयंसेवक जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करता है।
इसके उपरांत नगर संघचालक माननीय संजय जी ने नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
घोषित नई नगर कार्यकारिणी
नगर संघचालक – माननीय संजय जी
नगर कार्यवाह – पवन जी
सह नगर कार्यवाह – विजय जी
सह नगर कार्यवाह – सर्वजीत जी
शारीरिक शिक्षण प्रमुख – अशोक जी
सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख – आदित्य जी
नगर बौद्धिक प्रमुख – जय प्रकाश जी, प्रधानाचार्य
नगर व्यवस्था प्रमुख – अजय जी
नगर सेवा प्रमुख – हेमंत जी
नगर संपर्क प्रमुख – राजेश जी
सह सम्पर्क प्रमुख- विवेक जी
नगर प्रचार प्रमुख – प्रदीप जी
सह नगर प्रचार प्रमुख – जय शिव जी
गतिविधि प्रमुख मे-
धर्म जागरण प्रमुख – रवि जी
गौ सेवा प्रमुख – पिंटू जी
पर्यावरण प्रमुख – संदीप जी
सामाजिक समरसता प्रमुख – गोरख जी
कुटुंब प्रबोधन प्रमुख – जयप्रकाश जी वैद्य
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद संघ प्रार्थना हुई। इसके पश्चात सैकड़ों स्वयंसेवकों ने एक पंक्ति में बैठकर सहभोज ग्रहण किया। कार्यक्रम का अतिथि परिचय नगर कार्यवाह पवन जी ने कराया, जबकि मुख्य शिक्षक का दायित्व अशोक जी ने किया एवं बाल स्वयंसेवक आदित्य जी ने प्रार्थना कराई। कार्यक्रम में नगर प्रचारक आदर्श जी सहित संपूर्ण नगर कार्यकारिणी, स्वयंसेवक एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
