लगभग 5 घण्टे बाद मृतक मुकेश यादव के परिजन दाह संस्कार के लिए हुए राजीपुलिस पर लगाया गम्भीर आरोप

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के खैराखास ग्राम में सोमवार को दुष्कर्म के आरोपी युवक की मऊ जेल के शौचालय में फंदा लगाकर जान देने के बाद उसके शव को परिजनों ने लेने से इनकार कर दिया। युवक के आत्महत्या के दूसरे दिन रविवार को एडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, एडिशनल एसपी अनिल कुमार झा मृतक के परिजनों से शव लेने के लिए राजी करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के तीसरे दिन सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव जब गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा मृतक के शव का दाह संस्कार किए जाने के लिए मान-मनौव्वल का दौर शुरू हो गया। प्रशासनिक, पुलिस व जनप्रतिनिधियों के बीच कई घंटे तक चले वार्ता के उपरांत परिजन मान गए और सरयू नदी तट पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मृतक का दाह संस्कार किया गया। गांव में शव पहुंचते ही परिजन दहाड़ें मार कर रोने लगे। परिजनों ने मुकेश द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात से इनकार किया। परिजनों का आरोप है कि मुकेश ने आत्महत्या नहीं, बल्कि उसकी हत्या की गई है। परिजनों का कहना है कि मुकेश को पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जबकि उसने मंदिर में शादी की थी। जिस लड़की से उसने शादी की है, वह बालिग है उसका आधार कार्ड से उम्र 23 वर्ष है और शादी के बाद अपने ससुराल मुकेश के घर खैराखास ही रहती थी।तथा गर्भवती बताई जा रही है। ऐसे में उभांव पुलिस ने युवती के पिता और भाई द्वारा किस  नाबालिक सबूत के आधार पर दुष्कर्म के आरोप में मुकेश यादव पर पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जिसको लेकर मुकेश के परिजनों में आक्रोश है। बलिया जेल से मऊ जेल में शिफ्ट होने के बाद बीते शनिवार को मुकेश ने शौचालय में फंदे पर लटक कर जान दे दी थी। काफी जद्दोजहद के बाद प्रशासन और परिजनों के बीच कई चक्र वार्ता हुई। इस दौरान परिजनों ने मृतक आश्रित को 30 लाख आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी, दो एकड़ जमीन मुआवजे की मांग की।  भाजपा नेता छट्ठू राम के सकारात्मक वार्ता के बाद परिजनों द्वारा शव को अपनी सुपुर्दगी में लेकर दाह संस्कार कराए जाने से विवाद का अंत हो गया। फिर भी मुकेश की मौत को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *