बाइक और मारुति की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत व मारुति चालक गम्भीर रूप से घायल

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के नगरा – चौकियां मार्ग पर आवाया गांव के समीप रविवार की शाम लगभग साढ़े 7 बजे बाइक और मारुति के आमने सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। जबकि मारुति चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीसैण्ड कला गांव निवासी विकास यादव 23 वर्ष पुत्र दयाराम नगरा के तरफ से बाइक से आ रहा था अभी आवाया गांव के समीप पहुँचा था कि विपरीत दिशा आ रही मारुति कार की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी जिससे बाइक सवार विकास यादव सड़क पर दूर जा गिरा। जबकि मारुति सड़क के किनारे पलट गई। जिससे मारुति चालक रमेश 35 वर्ष पुत्र प्रेम निवासी मलेरी भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। दोनों को आसपास के लोगो द्वारा सीएचसी सीयर लाया गया जहाँ डॉक्टर ने विकास यादव को मृत घोषित कर दिया। वही मारुति चालक रमेश की स्थिति नाजुक देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *