गोंड जाति का जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने को लेकर 27 सितम्बर दिन मंगलवार से चल रहा बेमियादी धरना तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय के आश्वासन के बाद गुरुवार को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर

बिल्थरारोड । अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा द्वारा तहसील प्रशासन द्वारा गोंड जाति को जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने को लेकर 27 सितम्बर दिन मंगलवार से चल रहा बेमियादी धरना तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय के आश्वासन के बाद गुरुवार को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया । महासभा के तहसील अध्यक्ष सर्वजीत गोंड का कहना है कि जिले के अन्य तहसीलों में गोंड को जाति प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है, लेकिन बिल्थरारोड में तहसील प्रशासन द्वारा जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शासनादेश के क्रम में डीएम द्वारा जिले के समस्त तहसीलदार को गोंड को जाति प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश जारी किया गया। किन्तु डीएम के आदेश के क्रम में जिले के अन्य तहसीलों में प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है, लेकिन बिल्थरारोड तहसील में गोंड जाति के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। इससे गोंड जाति के लोग सरकारी सुविधाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण बनाने सम्बन्धी पत्रक तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय को दिया गया जिस पर उन्होंने एक सप्ताह का समय मांगा। इसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया। कहा कि एक सप्ताह में अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र जारी नही होता है तो हम लोग पुनः धरना करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर मृदंगी लाल गोंड, हरिहर प्रसाद, सर्वजीत कुमार, प्रदीप कुमार गोंड, रघुनाथ, श्रीकांत, सोनू, अनिरुद्ध, प्रेमचंद, हीरालाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *