न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी मे आयोजित हुई प्रदर्शनी!

बेल्थरा रोड। तहसीलदार पंकज शाही ने नगर के न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी की ओर से शुक्रवार को बच्चो द्वारा आयोजित कलाकृतियों की प्रदर्शनी की सराहना किया और कहा कि बच्चो में शिक्षा के साथ साथ सामाजिक विषयो पर आधारित मुद्दों की जागरूकता होनी अत्यंत ही जरूरी है। जो यह कार्य शिक्षा ग्रहण के संग किया जाना संभव है। इससे बच्चो का मानसिक विकास संग मनोरंजन का भी होना स्वाभाविक है।
अंत में उन्होंने स्कूल प्रशासन सहित अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
तहसीलदार शाही ने प्रदर्शनी में विभिन्न सामाजिक मुद्दों जैसे नारी शिक्षा एवं स्वतंत्रता, नशा मुक्ति, ऐतिहासिक इमारतें इंडिया गेट, कुतुबमीनार, सौर ऊर्जा से संचालित घर, धनतेरस एवं दीपावली से संबंधित विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन किया।
प्रदर्शनी का अनोखा उद्घाटन तहसीलदार शाही ने वंशिका श्रीवास्तव, गरिमा चौधरी एवं प्राची यादव की ओर से प्रस्तुत निर्धारित चित्र की पेंटिंग कर किया। इससे पूर्व उन्होंने माता सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि संग पूजन अर्चन किया।
स्कूल के प्रबंधक सतीश दुबे ने तहसीलदार शाही को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। साथ ही मुख्य अतिथि तहसीलदार शाही का आभार प्रकट किया।
इस दौरान स्कूल प्रांगण में अर्धवार्षिक परीक्षा फल का वितरण किया गया। अनेक अभिभावक बच्चों संग स्कूल पहुंचे हुए थे।
इस प्रदर्शनी के सफल आयोजन में बच्चो संग शिक्षको में विशाल गुप्ता, उदित, साधना, आंचल आदि का सहयोग रहा।
इस मौके पर प्रिंसिपल पूनम प्रसाद, मोनिका दुबे, आनन्द श्रीवास्तव, जीशान, बब्लू, जयेंद्र पांडेय, दीपक, सुजीत, राकेश, घनश्याम, राजीव, रविशंकर चौबे, ऋषि, मनोज पांडेय, अकरामुल्लाह अंसारी, कमलेश शर्मा, अमर सिंह, रूमिता शर्मा, रुचि वर्मा, संध्या सिंह, रेखा शाही, रौनक परवीन, अंजू , नेहा, प्रगति, नीलम, हुमैरा, नेहा साहनी, उम्मे सबीहा, सुस्मिता, तहसीन, सुप्रिया, आशिया, रिया, पारुल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *