एक सप्ताह पहले सड़क हादसा… अब शिक्षा जगत ने खोया एक सच्चा दीपक प्रधानाध्यापक रामप्यारे जी का निधन, शोक में डूबा पूरा क्षेत्र



बिल्थरारोड। सीयर के प्राथमिक विद्यालय तेलमा में तैनात प्रधानाध्यापक रामप्यारे जी अब हमारे बीच नहीं रहे। एक सप्ताह पूर्व वह अपनी पत्नी के साथ बिल्थरारोड की ओर मोटरसाइकिल से  आ रहे थे, तभी दुर्भाग्यवश उनका सड़क हादसे में एक्सीडेंट हो गया। इस दुर्घटना में उनकी पत्नी को हाथ में चोट आई थी, जबकि रामप्यारे जी को भी गंभीर चोटें आईं थीं।

उन्हें मऊ के शारदा नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहाँ कई दिनों तक उनका इलाज चला। लेकिन नियति को कुछ और मंज़ूर था। गुरुवार को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनकी मौत की खबर मिलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी और तीन बच्चों की स्थिति अत्यंत दयनीय है।

मूल रूप से मऊ जनपद के अल्लापुर (सिपाह) निवासी रामप्यारे जी न सिर्फ एक कर्मठ प्रधानाध्यापक थे, बल्कि अपने व्यवहार और समर्पण के लिए शिक्षकों के बीच विशेष स्थान रखते थे।

उनके निधन से सीयर ब्लॉक ही नहीं, पूरा शिक्षामित्र समाज एक गहरे शोक में डूबा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *