बिल्थरारोड में महिला से झपटमारी, बाइक सवार बदमाश नकदी और मोबाइल लेकर फरार ! मुकदमा दर्ज

बिल्थरारोड / उभांव BOB ग्राहक सेवा केंद्र पशुहारी से पैसे निकालकर लौट रही महिला का बैग बाइक सवार उचक्के झपट्टा मारकर ले भागे। घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की है। पीड़िता रंजू गुप्ता पत्नी ओम प्रकाश गुप्ता, निवासी बिगह ज़मीन, ने बताया कि उन्होंने अपने पिता के साथ बैंक से ₹5000 निकाले थे। बैग में पहले से ₹10,000 नकद, सोने के टॉप्स, चांदी की बिछिया और ओप्पो मोबाइल (9137******) भी मौजूद था।
जब वह पहाड़पुर के पास बाइक से जा रही थीं, तभी पीछे से आए दो अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया और फरार हो गए।
इस संबंध में पीड़िता की तहरीर पर उभांव थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *