तुर्तीपार- भागलपुर पुल से सरयू नदी कूदकर एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी जीवन इहलीला समाप्त कर लिया

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार – भागलपुर पुल से बुधवार देर शाम को एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने परिवारिक कलह के चलते सरयु नदी में कूदकर अपनी जीवन इहलीला समाप्त कर लिया।गुरुवार को देवरिया जनपद के मईल थाना की पुलिस ने नदी से मृतक के शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम हेतु देवरिया भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को देर शाम सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली निवासी 45 वर्षीय कुन्दन पाण्डेय ने उभावँ थाना क्षेत्र के तुर्तीपार-भागलपुर के मध्य सरयु नदी पर बने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।कुन्दन अपने प्लैटिना बाइक से पुल तक पहुंचा था।घटना स्थल पर उसका बाइक,पर्स, आधार कार्ड व एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है। उसका समान मिलने के बाद मईल पुलिस ने गुरुवार को देवरिया से गोताखोरों की टीम को बुला कर नदी में शव की तलाश कराया।घण्टों तलाश के बाद गोताखोरों ने कुन्दन का शव नदी जल से बाहर निकाला।इस दौरान सूचना पा कर कुन्दन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं।परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।
