बार भवन के नवीनीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, अधिवक्ताओं ने जताई प्रसन्नता !

बेल्थरा रोड। तहसील परिसर स्थित बार एसोसिएशन भवन के प्रथम तल पर कराए गए मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
कार्य का शुभारंभ बार एसोसिएशन एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन परवेज़ कमाल पाशा एडवोकेट ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन अध्यक्ष शौकत अली एडवोकेट, मंत्री दिनेश प्रसाद राजभर एडवोकेट एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भवन के ऊपरी हिस्से की मरम्मत लंबे समय से आवश्यक थी। नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने से अब अधिवक्ताओं को बैठकों, न्यायिक गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों के संचालन में अधिक सुविधा मिलेगी। उन्होंने बार भवन के विकास और अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य राशिद अली, अनिल यादव, अहमद रजा, शिवानंद, गोरखनाथ पटेल, विनोद कुमार, अमानुल हक अब्बासी, दिलरोज अहमद, शैलेन्द्र महाराज, अब्दुल रहमान, हरिन्द्र राजभर, संजीत गुप्ता, दिलीप कुमार जायसवाल, हृदयानंद सिंह, अमरजीत सिंह तथा बीर बहादुर राम सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
समापन के दौरान अधिवक्ताओं ने संगठन की एकता को और मजबूत बनाने तथा बार भवन के बेहतर रखरखाव के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *