सामाजिक न्याय पी.डी.ए विधानसभा कमेटी में गौरव सर्राफ को बड़ी जिम्मेदारी!

बेल्थरा रोड। सामाजिक न्याय पी.डी.ए विधानसभा कमेटी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वरिष्ठ पत्रकार गौरव सर्राफ को बेल्थरा रोड नगर संयोजक नियुक्त किया है। यह घोषणा जिला संयोजक सुनील सर्राफ द्वारा नगर एवं ब्लॉक संयोजकों की सूची जारी करते समय की गई।
जिला संयोजक ने कहा कि गौरव सर्राफ की सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनता के बीच उनकी साफ-सुथरी छवि को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति के बाद गौरव सर्राफ ने शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य पी.डी.ए की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना और वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में बदलाव लाना है।
उन्होंने बताया कि नगर के प्रत्येक वार्ड में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और जनसमस्याओं को लेकर व्यापक जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
वहीं संगठन ने युवा नेता सत्यम वर्मा को नगर सह संयोजक नियुक्त किया है। गौरव सर्राफ की नियुक्ति पर स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा ‘बंटी’ सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
संगठन ने जल्द ही नगर कार्यकारिणी के गठन तथा सदस्यता अभियान को तेज गति से चलाने का निर्णय लिया है।
