राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया गया

बिल्थरारोड । पूरे क्षेत्र मे हर्षोउलास के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153 वीं जयंती एवं भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री की 118 वीं जयंती रविवार को मनायी गयी। इस अवसर पर सरकारी व गैर सरकारी स्कूलो प्रतिष्ठानो तथा नगर पंचायत कार्यालय , तहसील ,ब्लाक , बैकों आदि पर झंडारोहण किया गया। गांधी जयंती के अवसर पर लोगो ने भारत स्वच्छता अभियान के तहत प्लास्टिक का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों पर गाँधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर लोगो ने उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प जताया। क्षेत्र के सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव पर प्रिंसिपल डॉ0 जे0 आर0 मिश्रा ने झण्डारोहण किया। इसके अलावा नवजीवन इंगलिस स्कूल बिल्थरारोड की प्रिन्सिपल ग्रेसी जान ने झण्डारोहण किया। एमएमडी पब्लिक स्कूल ससना बहादुरपुर में प्रबन्धक प्रतिकराज सिंह और प्रिंसिपल डॉ वेदप्रकाश तिवारी ने झण्डारोहण किया। न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल बिल्थरारोड पर प्रबन्धक सतीश दुबे ने ध्वजारोहण किया , थाना उभांव पर इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह व पुलिस चौकी सीयर पर चौकी प्रभारी मदनलाल ने ध्वजारोहण किया। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम दीपशिखा सिंह व सीयर ब्लाक पर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह और बीडीओ मधुछन्दा सिंह ने ध्वजारोहण किया। साथ ही नगर पंचायत कार्यालय पर नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने गांधी जी और लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर झंडारोहण किया। इस मौके पर चेयरमैन गुप्त ने नगर वासियो से प्लास्टिक बहिष्कार करने और नगर को स्वच्छ रखने का अपील की। इस मौके पर ईओ ब्रजेश गुप्त, सभासद पिक्की वर्मा, गुड्डू, राममनोहर गांधी, परवेज हमजा, मृत्युंजय गुप्ता आदि सभी सभासद और कर्मचारी उपस्थित रहे।
