सप्तमी के दिन माँ दुर्गा का मुख पट खुलते ही पूजा पंडालों में दर्शन व पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

बिल्थरारोड। नगर के विभिन्न दुर्गापूजा पण्डालों में रविवार के सुबह सप्तमी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा का मुख पट खुलते ही भक्तों के जय जयकारे के पूरा पंडाल गुंजयमान हो उठा। सिंह वाहिनी मां दुर्गा का मुख पट खुलते ही देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नगर में युनाइटेड क्लब, मानस मन्दिर बाल संघ डाकबंगला रोड, लोहापट्टी, यंग क्लब मधुबन मार्ग, अमर ज्योति क्लब, चौधरी चरण सिंह तिराहा आदि सहित डेढ़ दर्जन स्थानों पर दुर्गापूजा समितियो द्वारा पंडाल बनाकर आदि शक्ति दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों में रखी गयी प्रतिमाएं, नयनाभिराम झाकिया और मानस मन्दिर बाल संघ द्वारा बनाया गया बाबा केदारनाथ मंदिर सदृश पण्डाल लोगो के लिए आकर्षक का केन्द्र बना हुआ है। पूरे नगर को दुर्गापूजा समितियों के द्वारा झालर , पट्टे , आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। चौधरी चरण सिंह तिराहे से लेकर रेलवे स्टेशन तक पूरा नगर दूधिया रोशनी में नहा रहा है। भक्ति गीतों से पूरा नगर भक्तिमय हो गया है। इंस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह के द्वारा एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नगर में हर जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वही चौकी इंचार्ज मदनलाल दलबल के साथ चक्रमण करते रहे।
