मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ पूरा किया जा रहा है- एसडीएम शरद चौधरी


बिल्थरारोड। तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम शरद चौधरी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में गहन प्रगाढ़ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण(एसआईआर-2026) एवं बूथों के युक्तिकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में एसडीएम ने उपस्थित दलों के पदाधिकारियों को बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बूथों का युक्तिकरण इस प्रकार किया जा रहा है जिससे मतदाताओं को मतदान के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो। कहा कि हर पात्र मतदाता का नाम सूची में हो और मतदान केंद्र सुलभ हों,यही इस पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य है।इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, तहसील प्रशासन के अधिकारी एवं बीएलओ उपस्थित रहे।बैठक में प्रतिभागियों ने अपने सुझाव भी दिए, जिन्हें एसडीएम ने गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
