ददरी मेला में यूपी 112 का सेल्फी कैंप लगाकर मेला में आने वाले लोगों को किया गया जागरुक

महिला आरक्षी द्वारा महिलाओँ/बालिकाओं को यूपी 112 व मिशन शक्ति फेज 05 अभियान के तहत सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओँ के बारें में जागरुक करते हुए पम्पलेट वितरित किया गया पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में आमजन को यूपी 112 की सुविधाओँ के बारे में जनजागरुकता हेतु ददरी मेला में सेल्फी कैम्प लगाकर मेला में आने वाले लोगों को जागरुक किया गया ।
प्रभारी यूपी 112 सियाराम यादव मय फोर्स के द्वारा मेले में आने वाले लोगों को यूपी 112 सम्बन्धित पम्पलेट वितरित करते हुए लोगों को आपातकालीन स्थिति में किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु 112 डायल कर अपनी शिकायत दर्ज कराकर तत्काल सहायता पा सकते है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक यूपी 112 सियाराम यादव, उ0नि0 रामनरायन यादव हे0का0 रामजीत यादव म0का0 पूजा व अन्य पुलिस कर्मचारीगण मौजूद रहें
