राज्यसभा सांसद ने हाईमास्क लाइट का किया लोकार्पण

बिल्थरारोड। राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने रविवार को अपने निधि से नगर के 2 सहित क्षेत्र में लगाये गये 10 हाईमास्क लाइट का लोकार्पण किया। राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने रविवार को दिल्ली से बिल्थरारोड पहुंचने पर रेलवे हनुमान गढ़ी पर व बस स्टेशन पर लगाए गए हाईमास्क लाइट का उदघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार नगर व क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं का सूत्रपात किया है। उन्होंने कहा कि हमारा जहाँ भी आवश्यकता पड़ेगा वहाँ मेरे द्वारा कार्य कराया जायेगा। इस मौके पर चैयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, पूर्व विधायक धनन्जय कनौजिया, सभासद राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, रामपति राजभर, गुड्डू सिंह, अवध विहारी यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *