पत्रकार को रिस्तेदार के विवाद की पैरवी इंस्पेक्टर उभांव से करना मंहगा पड़ा, इस्पेक्टर ने किया दुर्व्यवहार

बिल्थरारोड। उभांव थाना के इंस्पेक्टर   के यहाँ अपने रिस्तेदार के विवाद के मामले में गए एक पत्रकार द्वारा एसपी को फोन करना महंगा पड़ गया। इस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने पत्रकार की डण्डे , लात से जमकर पिटाई कर दिया। पीड़ित पत्रकार द्वारा एसपी बलिया व जिलाधिकारी को पत्रक देकर आरोपी इंस्पेक्टर पर करवाई की मांग किया गया है। फ़ास्ट न्यूज इंडिया के पत्रकार चन्दन कुमार मऊ जिले के बिलौझा निवासी है। चन्दन कुमार का आरोप है कि अपने रिस्तेदार के जमीनी विवाद में उभांव थाना गए थे। विवाद के सम्बंध में थानाध्यक्ष कक्ष में बैठे इंस्पेक्टर उभांव से  कई बार कहे लेकिन वे कुछ लोगो के साथ कोल्ड्रिंक पीने व बात करने में मशगूल थे। लगभग दो घण्टे बैठने के बाद भी बात नही सुनने पर इसकी जानकारी डीआईजी और एसपी को दी। इसके बाद इंस्पेक्टर द्वारा जबरजस्ती कोल्ड्रिंक मुझे पिलाकर अन्दर ले जाकर डण्डे व लात से मारा गया। और जातिसूचक गाली दिया गया। हाथ मे तमंचा पकड़ाकर फोटो खींचने चाहे तो हम फेक दिए।जिसकी पत्रकार ने शिकायत एसपी और जिलाधिकारी बलिया से पत्रकार संघ के साथ मिलकर किया है और आरोपी इंस्पेक्टर पर आवश्यक करवाई की मांग किया है। पत्रकार के साथ इंस्पेक्टर द्वारा किये गए दुर्व्यवहार को लेकर पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *