आजादी के 76 वर्ष के बाद पहली सीएचसी सीयर पर नवनियुक्त गाइनोलॉजिस्ट डॉ पल्लवी सिंह ने ऑपरेशन से कराया बच्ची का जन्म, गरीब प्रसूताओं का ऑपरेशन के नाम पर डाका डालने वाले प्राइवेट अस्पतालों पर लगेगा विराम


बिल्थरारोड। आजादी के 76 साल बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पर स्वतंत्रता दिवस के दिन मंगलवार को ऑपरेशन से एक बच्ची पैदा हुई। अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह सीएचसी सीयर पर पहली गाइनी महिला सर्जन के रूप में डॉक्टर पल्लवी सिंह नियुक्त हुई है। उन्होंने कहा कि महिला गाइनी सर्जन आ जाने के बाद गरीब प्रसूताओं का प्राइवेट अस्पतालों द्वारा किये जाने वालों पर अब विराम लग जायेगा। कहा कि जो ऑपरेशन होगा वह पूरी तरह से निःशुल्क है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पर मंगलवार को कुचहरा गांव निवासी अनामिका मौर्या पत्नी अंकित मौर्य 25 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा लाया गया। मौके पर मौजूद नवनियुक्त गाइनोलॉजिस्ट डॉ पल्लवी सिंह ने प्रसूता की स्थिति देख ऑपरेशन करने के लिए कहा इसके बाद परिजनों की सहमति पर ऑपरेशन थियेटर में जाया गया। जहाँ डॉ पल्लवी सिंह और उनकी टीम द्वारा ऑपरेशन किया गया।जहाँ प्रसूता ने ऑपरेशन से लड़की को जन्म दिया। प्रसूता का यह पहला बच्चा है।ऑपरेशन के बाद जच्चा – बच्चा दोनों स्वस्थ है। आजादी के बाद पहली बार सीएचसी सीयर पर महिला गाइनोलॉजिस्ट की नियुक्ति हुई है। जिला अस्पताल पर भी गाइनोलॉजिस्ट नही है। सीएचसी सीयर अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह के देखरेख में ऑपरेशन करने वाली टीम में गाइनी सर्जन डॉ पल्लवी सिंह, डॉक्टर पूजा सिंह महिला चिकित्साधिकारी, डॉ अभिषेक गुप्ता निश्चेतक , स्टाफ नर्स गिरिजा देवी, महेन्द्र नाथ तिवारी, चंद्रभान यादव, त्रिपुरारी शर्मा बीपीएम शामिल रहे।
