बारिश बनी खतरा: बिल्थरारोड स्टेशन रोड पर दुकानों में करंट, व्यापारियों में हड़कंप !
बिल्थरारोड। शनिवार को हुई पूरे दिन बारिश ने बिल्थरारोड स्टेशन रोड स्थित जामा मस्जिद के पास बब्बन स्वर्णकार से लेकर रसराज स्वीट हाउस तक के दुकानदारों की परेशानी बढ़ा दी। बताया जा रहा है कि बारिश के बाद दुकानों के कटरेन में करंट फैल गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय युवक शुभम वर्मा ने बताया कि यह घटना शनिवार की शाम करीब 7 बजे की है। करंट की चपेट में आने के भय से दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। व्यापारियों ने बिजली विभाग से तत्काल जांच और मरम्मत की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते विभाग ने सुधार नहीं किया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
