“छत से गिरने से पूर्व सभासद की भतीजी गंभीर रूप से घायल, मऊ रेफर”
नगर पंचायत बिल्थरा रोड के वार्ड नंबर 13 की निवासी शिवांगी वर्मा (17) पुत्री वेद भूषण वर्मा, मंगलवार की रात करीब 10 बजे छत पर टहल रही थीं। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वे छत से नीचे गिर गईं।

परिजनों द्वारा तुरंत ही उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मऊ रेफर कर दिया।
शिवांगी वर्मा, पिक्की वर्मा (पूर्व सभासद) की भतीजी हैं। घटना के बाद परिवार सहित मोहल्ले में भी चिंता का माहौल है।
