गुणवत्ता विहीन सड़क के निर्माण को देख आगबबुला हुए विधायक, लगाई सम्बन्धित अधिकारियों की क्लास

बिल्थरारोड। क्षेत्र के तेलमा जमालुद्दीनपुर से रामपुर चौराहा होते हुए तिरनई चौराहा तक बन रही मुख्य सड़क के निर्माण में लोगों ने गुणवत्ता विहीन बनने का आरोप लगाया है। सड़क का निर्माण सिंचाई विभाग द्वारा किया जा रहा है। सड़क बनते ही ऊपरी सतह उखड़ने लगी है।
लगभग 3.4 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। इसके लिए लगभग 46 लाख रुपये स्वीकृत हैं।जमालुद्दीनपुर गांव में तेलमा से रामपुर चौराहा होते हुए तिरनई चौराहे तक जाने वाली सड़क की मरम्मत में अनियमितता की सूचना मिलने पर जांच के लिए क्षेत्रीय विधायक हंसू राम सड़क निर्माण की गुणवत्ता देखी। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।विधायक के पहुंचते ही विभागीय जेई और सभी कर्मचारी वहां से चले गए। विधायक ने स्वयं ही सड़क की जांच की और मौके से ही सिंचाई विभाग के एक्सईएन एवं अन्य उच्चाधिकारियों से किया विधायक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी उच्चस्तरीय जांच कराएंगे। यहाँ तक सम्बन्धित अधिकारी को आदमी बनाने की बात कह डाली।वही सिंचाई विभाग के जेई अंगद सिंह कुशवाहा का कहना है कि निर्माण गुणवत्ता पूर्ण कराया जा रहा है। निर्माण के तुरंत बाद सड़क के पिच को कुछ लोगों की ओर से जानबूझ कर हटाकर उसका वीडियो बनाकर गलत वायरल कर दिया गया है।

