कम्पनी में कार्यरत 52 वर्षीय मजदूर का शव गांव पहुँचने पर मचा कोहराम


बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के शाहपुर अफगा निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का मंगलवार को गुजरात से शव पहुँचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुर अफगा गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद 52 वर्ष लगभग 7 माह से गुजरात मे वेलस्पेन प्राइवेट कम्पनी में फोरमैन पद पर कार्य कर रहे थे। इसके पूर्व में महाराष्ट्र में राजेन्द्र प्रसाद एक कम्पनी में कार्य करते थे। सोमवार को कम्पनी में ड्यूटी के दौरान अचानक जमीन पर गिर गए। जिन्हें कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एम्बुलेंस से मंगलवार को राजेन्द्र प्रसाद का शव गांव पहुँचते हो परिजनों समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। राजेन्द्र का एक लड़की और एक लड़का है लड़की की शादी हो चुकी है। राजेन्द्र का अन्तिम संस्कार तुर्तीपार सरयू नदी के तट पर कर दिया गया।
