कोतवाली रसड़ा पुलिस द्वारा SC/ST से संबंधित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

बलिया। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के आदेश पर पूरे जनपद अपराध नियत्रंण व वांछित तथा इनामिया अपराधियो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सीओ रसड़ा शिवनारायण वैस के निर्देशन के क्रम में रविवार को थाना रसड़ा पुलिस टीम को 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रसड़ा पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि मु0अ0स0 205/2022 धारा 452/323/504/506 भादवि व 3(1)द,3(2)Va SC/ST Act से सबंधित अभियुक्त विक्रमा निषाद पुत्र स्व0 रामगति निवासी तिराहीपुर थाना रसड़ा बलिया को पूर्वाहन लगभग 11.55 बजे तिराहीपुर पुलिया के पास खड़ा है। पुलिस मौके पर पहुँचकर गिरफ्तार कर लिया वही मु0अ0स0 148/2022 धारा 147/452/323/504/506 भादवि व 3(1)द,3(2)Va SC/ST Act से सबंधित अभियुक्त शम्भू राजभर पुत्र योगेन्द्र राजभर निवासी बस्तौरा थाना रसड़ा जनपद बलिया को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुये अभियुक्तगण को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0सुशील कुमार ,उ0नि0 अजय कुमार यादव ,का0 उदयवीर चन्द्र , का0 अजीत यादव , का0 दिग्विजय सिहं पटेल थाना रसड़ा जनपद बलिया शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *