जीएमएएम इन्टर कालेज के तत्वावधान में हो रहे सुजायत हुसैन मेमोरियल टूर्नामेंट में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लोकसभा क्षेत्र की टीम फाइनल में पहुँची, 12 फरवरी को होगा फाइनल मैच





बिल्थरारोड। जीएमएएम इन्टर कालेज के तत्वावधान विद्यालय के खेल मैदान में चल रहे सुजायत हुसैन मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का सेविन फाइनल मैच शनिवार को खेला गया। जिसमें पहले राउंड में लखनऊ और वाराणसी के टीम के बीच खेला गया जिसमें वाराणसी की टीम ने 1-0 से मैच जीतकर फाइनल में पहुँच गयी । वही दूसरे राउंड का मैच गोरखपुर और अलीगढ़ की फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसमें अलीगढ़ ने हाफ टाइम से पहले एक गोल मार दिया। हाफ टाइम के बाद गोरखपुर की टीम ने एक गोल मारकर बराबरी करते हुए मैच को और रोमांचक बना दिया। अंत मे गोरखपुर की टीम ने तीन गोल और मारकर मैच को 4 -1से मैच को जीतकर फाइल के लिए स्थान बना लिया। 12 फरवरी को दोनों टीमो के बीच फाइनल मैच खेला जायेगा।पहले राउंड के मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलापंचायत सदस्य जनार्दन सिंह यादव ने परिचय प्राप्त कर किया । वही दूसरे राउंड के मैच का शुभारंभ समाजसेवी प्रवीण नारायण गुप्त ने परिचय प्राप्त करने के उपरांत फुटबॉल पर किक मारकर किया। प्रवीण नारायण गुप्त ने गोल मारने वाले दोनों टीमो के खिलाड़ी को 5-5 हजार का ईनाम दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद मोबिन के द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र देंकर सम्मानित करते हुए मोमेन्टो भेंट किया गया। फुटबॉल मैच के रेफरी हाजी मुनव्वर और लाइनप मैरुद्दीन खा गाजीपुर, मोहम्मद इस्तेखार और कमेंटेटर सुहेल उस्मानी और जीशान रहे। फुटबॉल टूर्नामेंट में विद्यालय के खेल शिक्षक दानिश मोहसिन, डॉ सुल्तान अहमद , डॉ फैजुरहमान , खालिद नफीस, , गुफरान भाई , फैसल जमाल, जीशान आदि का सहयोग सराहनीय रहा। इस मौके पर भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
