रामलीला मैदान स्थित पोखरे के सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ होने पर शुक्रवार को चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने कार्य के गुणवत्ता का निरीक्षण किया।




बिल्थरारोड। नगर का हृदय स्थल कहा जाने वाले रामलीला मैदान स्थित पोखरे के सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ होने पर शुक्रवार को चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने कार्य के गुणवत्ता का निरीक्षण किया।चेयरमैन प्रतिनिधि गुप्त ने कहा कि 1.17 करोड़ रुपए की लागत से पोखरे को भव्य व आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। पोखरे के चारों तरफ मनोरम घाट बनाए जाएंगे। चारों तरफ लोहे की लाइटिंग जाली लगेगी। बाउंड्री दीवार का निर्माण होगा। घाटों को राजस्थानी पत्थरों से आकर्षक बनाया जाएगा। पोखरे के बीच में फव्वारा लगेगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए पोखरे में स्टीमर चलेंगे। उन्होंने कहा कि पोखरा और रामलीला मैदान को आकर्षक स्वरूप प्रदान कर भविष्य में पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही सेल्फी प्वाइंट बनेगा।उन्होंने नगर विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराते हुए जनसहयोग की अपील की। इस मौके पर धर्मेंद्र खरवार जेई, अमन दुबे,सभासद राममनोहर गांधी, मृत्युंजय गुप्त, लड्डू तिवारी, आनन्द आर्य आदि मौजूद रहे।
