सांसद रविंदर कुशवाहा ने रेलमंत्री से बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के 19 बी पश्चिम केबिन मधुबन ढाला पर ओवरब्रिज और 18 सी पश्चिम केबिन के समीप अंडर बनवाने की मांग किया है

बिल्थरारोड। वाराणसी- भटनी रेल खण्ड पर बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के 19 बी पश्चिम केबिन  मधुबन मार्ग पर ओवरब्रिज बनाने व डीएवी क्रासिंग के बंद होने से 18 सी पश्चिम केबिन के समीप अंडरपास बनवाने के लिए सांसद रविन्दर कुशवाहा ने रेलमंत्री को पत्र देकर जनहित में मांग किया है।  सलेमपुर सांसद रविंदर कुशवाहा ने दिए गए पत्र में उल्लेख किया है कि मधुबन मार्ग पर भारी संख्या में गाड़िया गुजरती है जिससे आये दिन जाम की समस्या रहती है। और डीएवी  इन्टर कालेज ढाला के बंद हो जाने से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों व दर्जनों गांव के लोगो को आने जाने में घोर कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।  उन्होंने रेलमंत्री से जनहित में 19 बी पश्चिम केबिन मधुबन ढाला पर ओवरब्रिज बनाने व 18 सी पश्चिम केबिन के पास अंडर पास बनवाने की मांग किया है। वही राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने भी रेलमंत्री, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र देकर 18 सी पश्चिम केबिन के समीप अंडर पास बनवाने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *