मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार- एएसपी अनिल कुमार झा


बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के इन्दौली गांव के समीप बने मूर्ति विसर्जन स्थल से शनिवार की रात्रि लगभग साढ़े 8 बजे देवी लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौटते समय अतरौल चक मिलकान गांव के
ग्राम प्रधान सुमेर सिंह के भतीजे संदीप सिंह पर गांव के ही दो युवको ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने से लहूलुहान हो गया। आनन फानन में सीएचसी सीयर ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। एडिशनल एसपी के अनुसार हमला करने वाले दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल युवक के परिजनों द्वारा पुलिस को दिए गए अनुसार ग्राम सभा अतरौल चक मिलकान में गांव में रखी माँ लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन करके वापस लौट रहे थे इसी दौरान गांव का ही ओसीयार राजभर पुत्र मन्नू तथा मुन्ना यादव ने किसी बात को लेकर संदीप सिंह 23 वर्ष पुत्र अनिल सिंह पर धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर मौके से फरार हो गये। जिससे संदीप सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा आनन फानन में सीएचसी सीयर पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टर ने संदीप की स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही उभांव इंस्पेक्टर विपिन सिंह व नगरा थानाध्यक्ष तथा सीओ रसड़ा मोहम्मद फहीम मौके पर पहुँच गए और घटना की जानकारी ली। एडिशनल एसपी अनिल कुमार झा के अनुसार दो आरोपियों में एक आरोपी मुन्ना यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।
