उभांव थाना क्षेत्र के अतरौल चक मिलकान के ग्राम प्रधान के भतीजे पर जानलेवा हमला
बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के अतरौल चक मिलकान गांव में देवी लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन करने जाते समय शनिवार की रात्रि लगभग 8 बजे ग्राम प्रधान सुमेर सिंह के भतीजे संदीप सिंह पर गांव के ही एक युवक द्वारा धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने से लहूलुहान हो गया। आनन फानन में सीएचसी सीयर ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा अतरौल चक मिलकान में गांव में रखी माँ लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन डीजे के साथ जा रहा था इसी दौरान गांव का ही ओसीयार राजभर पुत्र मन्नू ने किसी बात को लेकर संदीप सिंह 25 वर्ष पुत्र सुनील सिंह पर धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर मौके से फरार हो गया। जिससे संदीप सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में सीएचसी सीयर पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टर ने संदीप की स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही उभांव इंस्पेक्टर विपिन सिंह व नगरा थानाध्यक्ष तथा सीओ रसड़ा मोहम्मद फहीम मौके पर पहुँच गए और घटना की जानकारी ली। इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।

