दुर्गापूजा समिति के धरने के आगे प्रशासन झुका, उभांव थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह हटे, नये थानाध्यक्ष होंगे संजय शुक्ला

बिल्थरारोड। इंडियन क्लब दुर्गा पूजा समिति मधुबन मार्ग कृषिमंडी दुर्गापूजा समिति द्वारा  मंगलवार की रात्रि लगभग 10 बजे मदद के लिए फोन करने पर  उभांव इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद सिंह को फोन करना महंगा पड़ गया। बिना किसी कारण के पूजा समिति के बुजुर्ग पदाधिकारियों पर भद्दी भद्दी गालिया देते हुए लाठी बरसा दिए। जिसको लेकर अन्य दुर्गापूजा समिति के लोग भी इंस्पेक्टर के खिलाफ धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना मिलते ही लगभग 3 बजे रात में पहुँचे एडिशनल एसपी  दिनेश कुमार शुक्ला ने आन कैमरा उभांव इंस्पेक्टर को लाइनहाजिर करते हुए संजय शुक्ला को उभांव थाना प्रभारी बनाया। तब जाकर दुर्गापूजा समिति के लोग धरना समाप्त कर दिया। जानकारी के अनुसार समिति के लोगो द्वारा एक्सीडेंट होने पर मदद के लिए उभांव थाना प्रभारी को फोन किया गया । मौके पहुँचे इंस्पेक्टर ने इंडियन क्लब दुर्गा पूजा समिति मधुबन मार्ग कृषिमंडी के पदाधिकारियों को उभांव इंस्पेक्टर के द्वारा भद्दी भद्दी गाली देने व डण्डे से मारने पर इंस्पेक्टर के रवैये से छुब्ध समिति के लोग पूजा पंडाल के पास धरने पर बैठे गए, अन्य दुर्गापूजा समिति के  लगभग 500 लोग धरने में शामिल है।।उभांव इंस्पेक्टर के रवैये को लेकर  समिति के लोगो ने उच्चाधिकारियों को किया फोन।समिति के लोगो का कहना है कि बिना की गलती के उभांव इंस्पेक्टर द्वारा समिति के बड़े बुजुर्ग लोगो को क्यो मारा गया और धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाया गया है।उभांव इंस्पेक्टर के हिटलर शाही दुर्व्यवहार से क्षुब्ध धरने में नगर के सभी समिति के लोग शामिल है।समिति के लोगो ने  उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री को ट्यूट कर उभांव थाना प्रभारी पर करवाई की मांग किया।पूरे नगर की दुर्गा पंडालों की बिजली बंद उभांव इंस्पेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन कर उच्चाधिकारियों से उभांव थाना प्रभारी पर करवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही सीओ आलोक कुमार गुप्त मौके पर पहुँचकर मनाने का प्रयास किये किन्तु दुर्गापूजा समिति के लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। तत्काल इसकी जानकारी उन्होंने एसपी को दी। लगभग 3 बजे  रसड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह के साथ मौके पर  एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ला ने लोगो की मांग को मानते हुए तुरन्त इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद सिंह को हटाते हुए नए थाना प्रभारी के रूप में संजय शुक्ला को उभांव थाने की कमान सौंप दिया। इससे लोगो मे न्याय की उमीद जगी है। इसके बाद धरना समाप्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *