बडौदा यूपी बैंक के नए बैंक भवन का फीता काटकर उद्घाटन

बेल्थरा रोड / बड़ौदा यूपी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक बलिया-2 सुशील कुमार ने मंगलवार की शाम यहां नए बैंक भवन का फीता कटकर उद्घाटन एवं निरीक्षण करने के बाद केक काटा तथा प्रसन्नता व्यक्त कर व्यवस्था को सराहा।
उन्होंने अन्य बैंकिग सुविधाओ की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी तुलना में बड़ौदा यूपी बैंक किसी ग्राहकों को सुविधा देने में सक्षम है। बैंकिंग सुविधाओ की चर्चा करते हुए कहा कि केसीसी, ट्रैक्टर ऋण, लघु सिंचाई योजना, मछली, बकरी, मुर्गी पालन, हार्वेस्टर, सब्जी, फूल उत्पादन, सीसी, भवन निर्माण, कार ऋण, अचल संपत्ति को बंधक पर ऋण योजना, शिक्षक सम्मान योजना आदि की विस्तार से चर्चा कर बैंकिग सुविधाओ का लाभ लेने की ग्राहकों से अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि ऋण देने में मेरा बैंक पीछे नहीं हैं, किन्तु उसका समय से भुगतान भी अदा करना भी अवश्य सुनिश्चित करे।
ग्राहकों की मांग पर बैंक परिसर में आधुनिकीकरण, एसी लगवाने व माडलिंग कराने की घोषणा किया।
शाखा प्रबंधक भृगुनाथ सिंह ने अपने ग्राहकों को बैंकिग की हर सुविधाओ को देने का वचन दिया। साथ ही अपने कार्यकाल की बैंकिग प्रगति को विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने अपने बैंक कर्मियों की तारीफ भी की।
जिला पंचायत सदस्य एवं बैंक भवन स्वामी जनार्दन सिंह यादव ने बैंकिग सेवाओं की तारीफ कर हर संभव सहयोग देने का वचन दिया।
क्षेत्रीय प्रबंधक कुमार ने बैंक भवन के उद्घाटन में सबसे पहले शिलापट का अनावरण, मुख्य द्वार पर फीता काटा। सभी ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया।
इस मौके पर बैंक की ओर से क्षेत्रीय कार्यालय से परिचालन प्रबंधक नीरज शुक्ला, सहायक प्रबंधक ऋण मनीष त्रिपाठी, सहायक प्रबंधक लेखा सौरभ यादव, हेड कैशियर इंद्रजीत पाल, कार्यालय सहायक सुजीत सिंह, परिचारक अक्षय लाल, डब्लू कुमार के अलावे अंगद मद्धेशिया, राहुल वर्मा, राज कुमार मौर्य, मनीष जायसवाल, सोनू यादव, रवि गुप्ता, लाल बच्चन यादव, बनारसी यादव, आरके गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *