ससना बहादुरपुर फरही नाले में नहाते समय डूबी दो बच्चियों के शव 14 घण्टे बाद गुरुवार के सुबह मिला

बिल्थरारोड।  उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर  फरही नाले में बुधवार की सांय 5 बजे नहाते समय दो बच्चियो के डूबने से हुए मौत की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के प्रयासों के बावजूद रात तक बच्चियों का कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चियों के शव को नाले से ढूढ़ निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  परिजनों के अनुसार ससना बहादुर गांव की संध्या (11)वर्ष पुत्री सुनील और अनीता (12) वर्ष पुत्री रीता अपनी एक सहेली खुश्बू के साथ शाम साढ़े 5 बजे फरही नाले में नहाने गई थीं। नहाते-नहाते दोनों गहरे गड्ढे में चली गईं। जब खुश्बू ने यह देखा तो उसने तुरंत गांव वालों को बताया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और खोजबीन में जुट गए।उभांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन बच्चियों की तलाश में जुटे सभी लोग बुधवार को असफल रहे। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है,अनीता ससना बहादुरपुर में अपने नाना के पास रह रही थी।उभांव इंस्पेक्टर विपिन सिंह ने बताया कि बच्चियों को खोजने का प्रयास लगातार जारी रहा लगभग 14 घण्टे बाद गुरुवार की सुबह दोनों बच्चियों के शव नाले से निकाला गया। घटना से परिजनों समेत पूरे गांव में सन्नाटा छाया हुआ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *