पिंक शौचालय और प्रेरणा कैंटीन ब्लाक प्रमुख की अच्छी पहल – एसीएमओ


बिल्थरारोड।क्षेत्र पंचायत – सीयर के ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह की पहल पर जनहित को ध्यान में रखकर सीएचसी सीयर में बने महिलाओं के लिए पिंक शौचालय तथा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रेरणा के अंतर्गत बने कैंटीन को लेकर आम जनमानस के बाद अब अधिकारियों के द्वारा भी इसकी प्रशंसा की जा रही है।सीएचसी में दौरे पर आई जनपद की एडिशनल सीएमओ डा. पद्मावती गौतम जी ने कहा कि ब्लाक प्रमुख महोदय के द्वारा बनवाया गया पिंक शौचालय ,महिलाओं के लिए उनके हित में बहुत अच्छा है।ये मरीजों के लिए सुविधाजनक है , इसमें नहाने की भी व्यवस्था है। यह एक सराहनीय पहल है ।प्रेरणा कैंटीन को लेकर डा. गौतम ने कहा कि प्रेरणा कैंटीन बनके तैयार है , अब शीघ्र इसका संचालन शुरू कर दिया जाए।इस सम्बन्ध में सीएचसी सीयर के अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जनहित में जब जब भी कोई मांग ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह जी से की गई ,उन्होंने तुरंत उसको पूरा किया।महिला पिंक शौचालय मरीजों के दृष्टिगत एक बहुत ही अच्छी पहल है । प्रेरणा कैंटीन को लेकर उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है सीयर सीएचसी में प्रतिदिन हजारों मरीज अपने उपचार के लिए आते हैं ,मरीजों के द्वारा भी ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह के इस पहल की तारीफ की गई है।
इस बाबत ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने बताया कि जनहित के कार्यों को पूरा करने में कोई कसर छोड़ी नही जायेगी। आगे भी जब जब अस्पताल प्रशासन द्वारा कोई भी जनहित के दृष्टिगत मांग की जाएगी ,उसे पूरा किया जाएगा।
