उभांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 8 गोवंश सहित तस्कर गिरफ्तार

बिल्थरारोड। उभांव थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वध के लिए ले जाए जा रहे 8 गोवंश सहित एक गो-तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, उभांव पुलिस टीम चौकियामोड़ मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन पर गोवंश लादकर तस्करी की जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पिकअप को रोका और तलाशी में 8 गोवंश बरामद किए। मौके से आरोपी डिम्पू कुमार कन्नौजिया पुत्र जीयन कन्नौजिया निवासी ताड़ीबड़ागांव, थाना नगरा को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस सफल कार्रवाई में इंस्पेक्टर उभांव राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उपनिरीक्षक सुबाष चन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल सनिल सरोज, कांस्टेबल सर्वजीत गुप्ता और कांस्टेबल विक्रम सिंह शामिल रहे।
