प्रदेश से भाजपा का खदेड़ा होगा! ओमप्रकाश राजभर

प्रदेश से भाजपा का खदेड़ा होने जा रहा है। जब मैने देखा कि भाजपा दलित, वंचित, गरीब पिछड़े की नहीं सुन रही है, संविधान को नहीं मान रही है तो बाबा भीमराव अंबेडकर के पदचिन्हों पर चलकर मैने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। तथा इस सरकार को उखाड़ फेकने के लिए डा0 संजय चौहान, केशवदेव मौर्या सहित अपने अन्य साथियों के साथ संघर्ष करना शुरू कर दिया। कहा कि हम योगी को उस स्थान पर पहुंचाने का कार्य करेंगे जहां भीख मांगने की ट्रेनिंग दी जाती है। उक्त उदगार सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर बेल्थरारोड के गठबन्धन प्रत्याशी हंसू राम के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार आते ही घरेलू विद्युत बिल मुफ्त कर दिया जाएगा। उन्होंने सबको एक समान शिक्षा, बच्ची को मुफ्त पढ़ाई, किताबें व बेरोजगारों को नौकरी देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने शिक्षक भर्ती मामले में भी प्रशिक्षणार्थियों को न्याय दिलाने की बात कही।जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डा0 संजय सिंह ने कहा कि एक तरफ भाजपा नौजवानों की गर्मी निकालने की बात कर रही है तो हम भर्ती निकाल कर उन्हें रोजगार देने का कार्य करेंगे। अब आपकी हुकूमत प्रदेश में होगी और तब पेपर लीक नहीं होगा,वेकेंसियों को नहीं रोका जाएगा, फसलों को खुला सांड नहीं खाएंगे क्योंकि हम उसका समुचित प्रबंध करेगे। कहा कि प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे तथा योगी बाबा को इस बार गोरखपुर भेज दिया जाएगा।
सभा को राजमंगल यादव, आद्याशंकर यादव, मतलूब अख्तर, हंसू राम, बासपारी, फाइटर, आनंद यादव, सुनील कुमार टिंकू, अंगद यादव, फाइटर, कलीम फरसाटारी आदि ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *