मोहर्रम त्योहार को लेकर सीयर पुलिस चौकी में पीस कमेटी की बैठक

बिल्थरारोड ।  मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर  गुरुवार को पुलिस चौकी सीयर परिसर में उपजिलाधिकारी अखिलेश यादव की अध्यक्षता में मुस्लिम बन्धुओ और नगर के व्यापारियों के साथ शांति समिति की बैठक की।  क्षेत्र में इस बार 65 स्थानों से ताजिया निकली जाएगी। एसडीएम ने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करना होगा। गाइड लाइन के विरुद्ध ताजिया निकलने पर दंडात्मक करवाई की जाएगी। इस दौरान पशुहारी, फरसाटार , पिपरौली बड़ागांव, पडसरा ,  बिठुआ,नरही आदि गांव के ताजियेदारो ने  चौक परअतिक्रमण करने,   बिजली के तार और रास्ते पर गन्दगी की समस्या को बताया। सम्बंधित विभाग को समस्या का निराकरण करने के लिए निर्देश दिया गया। वही इंस्पेक्टर उभांव राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुस्लिम बन्धुओ से  मोहर्रम पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए अपील किया। उन्होंने कहा कि ताजिये के जुलूस के दौरान  प्रतिबंधित शस्त्र का प्रयोग करने वालो पर दण्डात्मक करवाई की जायेगी। कहा कि प्रत्येक ताजियेदार से 10 वालेंटियर की सूची थाने को उपलब्ध कराने के लिए कहा। इस मौके पर चौकी इंचार्ज सीयर चंद्रशेखर यादव, अब्दुल रहमान,  हाजी तौहीद लारी ,  सभासद नीलेश दीपू, सभासद राममनोहर गांधी, सभासद सद्दाम, सभासद परवेज हमजा गुड्डू ,मोहम्मद आतिफ, सोनू, नय्यर, दानिश आफताब,  आदि मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *