एक और बेटे को खो बैठे माता-पिता, कृषक ट्रेन से कटकर पंकज की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बिल्थरारोड/उभांव थाना क्षेत्र के मधुबन ढाले के आउटर से आगे शुक्रवार की रात कृषक एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर पंकज कुमार ( 30) की दर्दनाक मौत हो गई। वह वार्ड नंबर 10, पन्नालाल कटरा निवासी भगवती प्रसाद के पुत्र थे।
इस हादसे ने परिवार पर पुराने जख्म फिर से ताजा कर दिए। कुछ साल पहले परिवार का सबसे बड़ा बेटा घाघरा नदी में नहाते समय डूब गया था। अब दूसरे बेटे की इस तरह मौत ने माता-पिता को तोड़कर रख दिया है। रोते हुए मां ने कहा — “एक पिता के सामने दूसरा पितृ चला गया… इससे बड़ा दुख क्या होगा?”
पंकज अविवाहित थे। घर में एक छोटा भाई और दो बहनें हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है। घटना के बाद से मोहल्ले में शोक और सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
