क्षेत्र के बासपार बहोरवा गांव निवासी आर्यन कनौजिया को फ्रांस में आयोजित एक कार्यक्रम में मिला अंतरराष्ट्रीय यात्रा सहायता सम्मान

बिल्थरारोड। क्षेत्र के बासपार बहोरवा गांव निवासी आर्यन कनौजिया पुत्र सुभाषचन्द्र कनौजिया को फ्रांस के नैंसी शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अनुसंधान रिसर्च फाउंडेशन द्वारा अंतराष्ट्रीय यात्रा सहायता मिलने पर परिजनों समेत क्षेत्र में खुशी व्याप्त है।  आर्यन ने अपने स्पर्धा से जिले का नाम रोशन किया है। वर्तमान में आर्यन भारतीय प्राद्योगिकी संस्थान जम्मू में सीनियर रिसर्च फेलो है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्राद्योगिकी विज्ञान के अनुसंधान नेशनल रिसर्च काउंसिल द्वारा प्रदान किया जाने वाला अन्तराष्ट्रीय यात्रा वितीय सहायता पुरस्कार फ्रांस के नैंसी शहर में आयोजित 31 वी IEEE इंटरनेशनल कान्फ्रेंस आन इलेक्ट्रॉनिक,सर्किट और सिस्टम में इनके  शोध पत्र डिजाइन एंड एनालिसिस आफ डोमिनो लॉजिक श्मिट ट्रिगर सर्किट फार डिजिटल फ्रीक्वेंसी मीटर को प्रस्तुत करने पर प्रदान किया गया है। आर्यन द्वारा जर्मनी, स्पेन में भी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में अपना शोध प्रस्तुत किया गया है। आर्यन के इस उपलब्धि ने संस्थान ही नही जिले और गांव का नाम रोशन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *