वारंटी अभियुक्त को उभांव पुलिस ने किया गिरफ्तार!

बलिया, 30 अप्रैल। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उभांव थाना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को उ0नि0 सुभाषचन्द्र मय टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान ग्राम न्यायालय बेल्थरा रोड द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तहत अभियुक्त किशुनधारी निवासी पशुहारी थाना उभांव के घर दबिश दी गई, जहां वह मौजूद मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना उभांव में मु0नं0 2032/2012 के तहत धारा 323, 504, 506 भादवि का मुकदमा पंजीकृत है।
गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 सुभाषचन्द्र एवं कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार शामिल रहे।
