भीमपुरा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रात में हो रहे पेड़ो की कटान के बाद भी पुलिस और वन विभाग गम्भीर नही है

बिल्थरारोड। क्षेत्र के उधरन और गोविन्दपुर के बीच रेलवे लाइन के किनारे पोल संख्या 40/ 32 के समीप अज्ञात लोगों द्वारा विशालकाय अर्जुन के पेड़ की अवैध रूप से कटान रात के अंधेरे में अंधाधुंध हो रही है। जिससे वह विभाग और भीमपुरा पुलिस कि कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगने लगा है। जानकारी के अनुसार भटनी – वाराणसी रेल मार्ग पर गोविंदपुर स्टेशन के समीप रेलवे लाइन के किनारे लगे विशालकाय अर्जुन के पेड़ की कटान जारी है। लोगो द्वारा पुलिस और वन विभाग को जानकारी देने के बाद भी उनके कान पर जूं नही रेग रहा है। दो विशाल अर्जुन के पेड़ की कटान हो गयी है। एक पेड़ को आधा काटकर छोड़ा गया है। सूत्रों के अनुसार रात में पेड़ को काटकर भोर में जेसीबी व अन्य माध्यमो से पेड़ की लकड़ी को ट्रैक्टर – ट्राली के माध्यम से गायब कर दिया जाता है। लोगो की माने तो इसके अलावा भीमपुरा थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़क के किनारे लगे बड़े पेड़ो की कटान हो रही है। किन्तु वन विभाग और स्थानीय पुलिस अवैध रूप से हो रही पेड़ो की कटान के प्रति गम्भीर नही दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *