मुख्यसेविका रामारानी के सेवानिवृत्त होने पर सीडीपीओ ने रामचरित मानस की किताब व अंगवस्त्र देंकर की भावभीनी विदाई

बिल्थरारोड। बाल पुष्टाहार विभाग सीयर पर कार्यरत मुख्य सेविका रामरानी के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को उन्हें विभाग द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी। सीडीपीओ सरस्वती शाक्या ने रमारानी को रामचरित मानस की किताब और साड़ी, अंगवस्त्र देंकर भावभीनी विदाई दी। साथ सीडीपीओ शाक्या ने कहा कि रामारानी ने मुख्यसेविका के रूप में पुरे लगन निष्ठा के साथ अपने कार्य को किया। तथा सबसे मिलजुल कर अपने कार्यो को करती रही। इनके कार्यो और व्यवहार को कभी नही भूल पाऊंगी। वही रामारानी ने कहा कि विभाग के लोगो ने जो हमें सम्मान दिया है। मैं उसे कभी भूल नही पाऊंगी। इस मौके पर लिपिक चन्दन सिंह, रमाशंकर व सभी मुख्यसेविका तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *