विवेकानंद महाविद्यालय सेमरी में स्मार्टफोन मिलते ही छात्रों के चेहरे खिल उठे


बिल्थरारोड । क्षेत्र के विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेमरी में रविवार को बीए,बीएससी,बीएड (शिक्षा संकाय) के छात्र छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार की सबसे महत्वपूर्ण स्मार्टफोन एवं टैबलेट योजना के अन्तर्गत छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया। उक्त वितरण का शुभारंभ सत्यनारायण मिश्र प्रबंधक एवं मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश मिश्र राष्ट्रीय संरक्षक ब्रह्मशक्तिसंघ भारत तथा डॉ टी एन मिश्रा संस्थापक ब्रह्मशक्तिसंघ भारत के द्वारा किया गया। प्रबंधक ने मुख्य अतिथि को फुल माला पहनाकर स्वागत किया। डॉ टी एन मिश्रा ने बताया कि सरकार द्वारा यह योजना छात्र छात्राओं के स्वर्णिम भविष्य बनाने मे मदद मिलेगी तथा इसके माध्यम से छात्र,छात्राओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होगा और साथ ही उनके लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए सहायता मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र यादव प्रबंधक ने किया । स्मार्टफोन मिलने के बाद छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे। उक्त वितरण समारोह में महाविद्यालय की डा प्रियंका उपाध्याय प्राचार्या,डॉ सुनील सिंह,डॉ राकेश कुमार यादव, भारत चौहान, राकेश कुमार शर्मा,हेमंत कुमार मिश्र,ओमप्रकाश पाण्डेय,जयगोविंद पाण्डेय,प्रेमचंद मौर्य,आनन्द कुमार मिश्र कु पूजा,कु आफरीन,चंदन,दीलिप कुमार,मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
