नवमी के अवसर पर कन्याओं का पैर धोकर, हलवा, पूड़ी, खीर आदि के साथ भोजन कराया गया

बिल्थरारोड । शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर मंगलवार को हवन कर कन्या के रूप में नौ देवियों की पूजा की गई। गांव से लेकर शहर तक घर-घर में कन्या पूजन किया गया। मंदिरों में भी मां दुर्गा की पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं का नगर व गांवो में स्थापित देवी दुर्गा पंडालों में पूजन अर्चन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। दुर्गा नवमी तिथि पर भक्तों ने सबसे पहले कन्या के रूप में नौ देवियों की पूजा की। इसके बाद उनको खाना खिलाया। इसके बाद देवियों को प्रसाद भी बांटा गया। नगर के अमित जायसवाल ने हवन करने के उपरांत कन्याओं का पैर धोकर आशीर्वाद लेने के उपरांत चुंदरी ओढ़ाकर सभी कन्याओं को पूड़ी, सब्जी, खीर व हलवा के साथ भोजन कराकर यथाशक्ति दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। ऐसी मान्यता है कि भक्तगणों ने भोजन ग्रहण कर अपना व्रत खोलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *