बिजली नगर में ट्रांसफार्मर में भीषण आग, भारी नुकसान

बिल्थरारोड/ नगर के मिडिल स्कूल के पास स्थित ट्रांसफार्मर में मंगलवार। भोर करीब 4 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया, जबकि पास में खड़ा एक ठेला भी राख हो गया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बिजली विभाग के जेई ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी और इससे भारी नुकसान हुआ है।
फिलहाल मरम्मत का कार्य जारी है। विभाग की ओर से बताया गया है कि शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने की संभावना है। मिडिल स्कूल के आसपास और जायसवाल मेडिकल स्टोर क्षेत्र के उपभोक्ता फिलहाल बिना बिजली के हैं।
गौरतलब है कि तेज गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोग खासे परेशान हैं। उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को ठीक कर। आपूर्ति चालू की जाएगी।
